News

देश राज्यों से बड़ी खबरें:29 सितंबर सोमवार20259वीं बार एशिया का चैंपियन बना भारत, पहले कुलदीप की तबाही फिर तिलक ने कूटा, हार की हैट्रिक से PAK शर्मसार

By Mani 4 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें:29 सितंबर सोमवार2025

            शारदीय नवरात्रि अष्टमी दिवस 


अजेय रहते हुए भारत ने जीता एशिया कप का खिताब, तिलक और कुलदीप के दम पर पाकिस्तान को धूल चटाई:

9वीं बार एशिया का चैंपियन बना भारत, पहले कुलदीप की तबाही फिर तिलक ने कूटा, हार की हैट्रिक से PAK शर्मसार

IND vs PAK: 'ऑपरेशन सिंदूर मैदान पर', पाकिस्तान को मात देने पर टीम इंडिया को पीएम मोदी से मिली शाबाशी, जमकर दी बधाई

हार के बाद पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, ड्रेसिंग रूम में छिपी पूरी टीम; स्टेज पर इंतजार करते रहे सभी गेस्ट

 ‘भारतीय सेना को देना चाहता हूं एशिया कप की मैच फीस…’, पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद कप्तान सूर्या का बड़ा ऐलान

 टीम इंडिया ने नहीं ली एशिया कप ट्रॉफी: पाकिस्तान बोर्ड के चीफ खुद ट्रॉफी देने पर अड़े थे, भारतीय खिलाड़ियों ने किया इनकार, पाकिस्तान बोर्ड चीफ मुंह ताकते रह गए

(1)'खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

(2)भारत की खिताबी जीत के बाद पीएम मोदी ने लिखा, 'खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।' मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था और सीमा पार जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

(3) पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशिया कप अपने नाम कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से लेकर विभिन्न नेताओं ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। शाह ने जहां खिलाड़ियों की जबरदस्त उर्जा की सराहना की। वहीं, जयशंकर ने कहा, नया भारत करके दिखाता है।

(4)भारत की जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैदान कोई भी जीत हमारी

(5) भारतीय टीम ने खिताबी जीत के बाद ट्रॉफी नहीं उठाई। दरअसल, टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। ऐसी खबरें थी कि टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के हाथों से ट्रॉफी लेगी, लेकिन टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाने का फैसला किया

(6)आत्मसमर्पण करें नक्सली, नहीं चलेगी एक भी गोली', अमित शाह ने ठुकराया संघर्ष विराम का प्रस्ताव

(7) गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के अपने संकल्प पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों के सीजफायर प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अगर वे आत्मसमर्पण करना चाहते हैं तो सरकार उनका स्वागत करेगी,

(8) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच रूस और चीन ने एक बार फिर भारत से करीबी का इजहार किया है। दरअसल रूस और चीन ने सुरक्षा परिषद में भारत और ब्राजील को ज्यादा जिम्मेदारी देने का समर्थन कर दिया है।

(9) मजबूत वैश्विक भू-राजनीति के लिहाज से यह कदम इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में जी-20 सम्मेलन के दौरान भारत-चीन व रूस के बीच एक मजबूत गठजोड़ देखने को मिला था। इस दौरान पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए थे और इन तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था।

(10) दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का आज पीएम करेंगे उद्घाटन, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर राष्ट्रीय कार्यालय के पास नया ऑफिस; ₹2.23 करोड़ खर्च हुए

(11) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि लद्दाख के लोग, परंपरा और संस्कृति इनके निशाने पर हैं।

(12)जम्मू-कश्मीर- कुपवाड़ा में सेना ने दो आतंकी ढेर किए, घुसैपठ की कोशिश कर रहे थे, 8 दिन में दूसरा एनकाउंटर

(13) विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, एक्टर की रैली में भगदड़ से 40 मारे गए थे; हाईकोर्ट में CBI जांच की याचिका पर सुनवाई आज

(14) आरबीआई की अगली मौद्रिक नीति समिति की बैठक एक अक्तूबर को, रेपो रेट में कटौती या स्थिरता पर फैसला संभव

(15) नेपाल के पूर्व पीएम ओली के काठमांडू छोड़ने पर रोक, पूर्व गृहमंत्री और 3 अधिकारियों को भी यही आदेश; पासपोर्ट भी रद्द होगा

(16) शेयर बाजार में 3 अक्टूबर को मोमेंटम की उम्मीद, RBI मीटिंग से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल;

(17)महाराष्ट्र में भारी बारिश, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, मराठवाड़ा एरिया से 11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया; धाराशिव में 2 की मौत


You may also like: नई दिल्ली: दिल्ली में तेजी से बढ़ रही कैंसर मरीजों की संख्या, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.